Realme Narzo 70 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, प्राइज का भी हुआ खुलासा
Realme जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया फोन Narzo 70 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अब इसके लॉन्चिंग को भी कंफर्म कर दिया है। ब्रांड का यह फोन Realme Narzo 70x 5G के साथ भारत में एंट्री करने जा रही है।
बता दें, ये आगामी फोन्स कंपनी की Realme Narzo 70 सीरीज के लेटेस्ट एडिशन वाले फोन्स होंगे। गौरतलब है कि, इससे पहले इस सीरीज के तहत कंपनी ने Realme Narzo 70 Pro 5G फोन लॉन्च किया था।

लॉन्च से पहले ही इन अपकमिंग फोन के फीचर्स और कीमत की डिटेल्स का खुलासा हो चुका है। वहीं अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्जो 70 5जी को MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा रियलमी नार्जो 70एक्स 5जी फोन 5000mAh की बैटरी से पैक्ड किया जा सकता है।
Realme Narzo 70 5G लॉन्च डेट- कंपनी ने Realme India की ऑफिशियल साइट पर Realme Narzo 70 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म करते हुए बताया कि, यह फोन देश में 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। इससे पहले Realme ने Narzo 70x 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हुई थी। इन दोनों फोन्स के डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुके हैं। जिससे फोन की लॉन्चिंग से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी सामने आई है।

Realme Narzo 70 5G, Narzo 70x 5G की कीमत- डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के अनुसार Realme Narzo 70 5G फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम तय की जाएगी। वहीं Realme Narzo 70x 5G की कीमत 12,000 रुपये से कम की तय होगी।
Realme NARZO 70 5G स्पेसिफिकेशन- रियलमी के नार्जो 70 5जी के खासियतों की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन को MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पैक्ड किए जानें की उम्मीद है।

वहीं रियलमी नार्जों 70X 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Realme NARZO 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन: Realme NARZO 70 Pro 5G फोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। यह दाम फोन के 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल का है। इस फोन में HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








