Home
Mobile

Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G को आज सस्ते में लाएं घर, जल्दी करें, जानें ऑफर डिटेल

Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G: रियलमी ने हाल ही में अपना नार्जों 70 सीरीज लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट्स Realme Narzo 70 5G और Narzo 70X 5G को पेश किया है। आज रियलमी के इन दोनों फोन्स की पहली सेल लाइव हो चुकी है। आइए इन दोनों फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे डिटेल्स जानते हैं।

Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G सेल लाइव- रियलमी नार्जों सीरीज की सेल आज यानी 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से अमेजन और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है। पहली सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को इन फोन्स में बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

 Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G को आज सस्ते में लाएं घर, जल्दी करें

वैसे तो Realme Narzo 70 5G के 6GB/128GB बेस वेरिएंट की कीमत15,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के बाद इन फोन को ग्राहक क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 70x 5G को कंपनी ने 11,999 रुपये शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह कीमत इसके 4GB/128GB वेरिएंट की है। जबकि 6GB/128GB वेरिएंट को 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे भी आप छूट के साथ खरीद सकेंगे। डिस्काउंट के बाद इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। दोनों ही फोन्स को Ice Blue और Forest Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G को आज सस्ते में लाएं घर, जल्दी करें

Realme Narzo 70 के स्पेक्स- रियलमी नार्जो 70 स्मार्टफोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 5G चिपसेट शामिल किया है।

कैमरे सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W सुपरवूक चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

 Realme Narzo 70 5G, Narzo 70X 5G को आज सस्ते में लाएं घर, जल्दी करें

वहीं Narzo 70x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.72-इंच FHD+ IPS LCD पैनल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर कंपनी ने शामिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 70 5G Narzo 70x 5G sale live check price discount offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X