Realme Narzo 70 Curve की कीमत का खुलासा, भारत में अगले महीने होगा लॉन्च
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme जल्द ही Narzo 70 सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया मॉडल Realme Narzo 70 Curve होगा, जिसे अगले महीने यानी दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इस फोन के दस्तक देने से पहले ही इसकी प्राइज डिटेल सामने आ गई है।
यह फोन इस सीरीज की चौथा स्मार्टफोन होगा। क्योंकि, इससे पहले कंपनी ने Realme Narzo 70, Realme Narzo 70x और Realme Narzo 70 Turbo को लॉन्चि किया है। तो आइए आपको आगे इस आगामी फोन में क्या कुछ खास होगा बताते हैं।

अभी Realme Narzo 70 Curve के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके नाम से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी Realme Narzo 70 के समान फीचर्स दे सकती है।
91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Realme जल्द ही Narzo 70 सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Curve लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने यह फोन भारत में दस्तक देने को तैयार है। इसके साथ ही इसकी कीमत डिटेल्स भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बाजार में इसकी कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक तय किए जाने की उम्मीद है।
Realme Narzo 70 Curve के संभावित स्पेसिफिकेशन्स-
कंपनी इस फोन को Realme Narzo 70 के जैसे समान फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। अगर यह सही होता है तो इसमें 6.67 इंच का FHD+कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। जिसके साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications






