Home
Mobile

Realme Narzo 70 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट, हजारों की बचत के साथ खरीदें फोन, यहां जानें सभी डिटेल

Realme Narzo 70 Pro 5G Offer: अगर आप भी कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय साबित हो सकता है। दरअसल हाल ही में लॉन्च हुए Realme Narzo 70 Pro 5G को भारी भरकम छूट के साथ खरीदने का कंपनी अपने ग्राहकों को मौका दे रही है।

इस फोन ग्राहक हजारों तक की बचत के साथ अपने घर ला सकते हैं। इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है, लेकिन इस पर 3,000 तक की छूट दी जा रही है, जिसके बाद आप इसे 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं।वैसे ही 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जिसे 2,000 रुपये तक की छूट के साथ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 70 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल

इस स्पेशल ऑफर का ऐलान Realme इंडिया ने किया है। इसे कंपनी ने 20 हजार रुपये तक की बजट में बेहतरीन फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया था। इसे ग्राहक Amazon से ऑर्डर कर सकते है।

Realme Narzo 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स- रियलमी नार्जों 70 प्रो 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस फोन को कंपनी ने रेनवॉटर स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है।

Realme Narzo 70 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। जो 8GB/256GB और 8GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन एयर गेस्चर फीचर से भी लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

जिसकामेन कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसका कैमरा 2MP का है। इसके साथ ही फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 67W की चार्जिंग के साथ आता है।

Realme Narzo 70 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में हाई-रेस ऑडियो ड्यूल स्पीकर्स, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, रेनवॉटर स्मार्ट टच और IP54 वॉटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 70 Pro 5G price in india know discount offers on amazon specifications and more details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X