Home
Mobile

realme narzo 70 Pro 5G की होने जा रही एंट्री, कैमरा डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ

Realme जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जो अगले महीने यानी मार्च में दस्तक देगा। इस फोन को कंपनी बाजार में Realme Narzo 70 Pro 5G के नाम से पेश करेगी।

कंपनी का यह आगामी फोन Realme 12 Pro+ 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसे रियलमी ने आधिकारिक तौर पर टीज किया है। तो आइए आपको इस फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

realme narzo 70 Pro 5G की होने जा रही एंट्री, कैमरा डिटेल आई सामने

realme की पॉपुलर नारज़ो सीरीज का नया हैंडसेट मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। ब्रांड ने कन्‍फर्म कर दिया है कि, वह realme narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन को अगले महीने लॉन्‍च करेगी।

यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Narzo 60 Pro का सक्‍सेसर होगा। Realme Narzo 70 Pro 5G में कंपनी अपने ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जो 50 मेगापिक्‍सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर से पैक्ड होगा।

realme narzo 70 Pro 5G की होने जा रही एंट्री, कैमरा डिटेल आई सामने

Realme India ने अपने ऑफिशियली X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए Realme Narzo 70 Pro 5G के भारत में मार्च में दस्तक देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पोस्ट में एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है।

जिसमें इसके कैमरा फीचर को दिखाया गया है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है, जिसे एक बड़े, गोलाकार, कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है।

realme narzo 70 Pro 5G की होने जा रही एंट्री, कैमरा डिटेल आई सामने

फोन 1/1.56-इंच 50-MP Sony IMX890 प्राइमरी रियर सेंसर होगा। कंपनी अपने इस अपकमिंग narzo 70 Pro 5G में यूजर्स को 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले दे सकती है, जो 120Hz कर्व्‍ड एमोलेड स्‍क्रीन के साथ आएगा। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। जिसमें 12 जीबी रैम दिए जानें की उम्मीद है।

इसके अलावा इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 67W की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्‍मार्टफोन की बिक्री Realme.com, अमेजन और ऑफलाइन स्‍टोर्स के जरिए की जाएगी।

Realme Narzo 60 Pro 5G में कंपनी ने 6.7 इंच की फुल HD+ SuperAMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया था। इसमें कैमरा सेटअप की बात करें तो 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme narzo 70 pro 5g smartphone is going to launch next month. Which will replace the realme narzo 60 Pro launched last year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X