Realme Narzo 70 Turbo 5G की भारत में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म, डिजाइन, खास फीचर्स का खुलासा
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme Narzo लाइनअप में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Realme अपने Narzo 70 Turbo 5G को भारतीय बाजार में 9 सितंबर को लॉन्च करेगा।
लॉन्चिंग से पहले ही कंफर्म हो गया है कि, इस हैंडसेट को 4nm डाइमेंशन 7300E चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 7,50,000 है।

इसके साथ ही इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लॉन्चिंग के बाद इसे Amazon India और Realme के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme के अनुसार यह चिपसेट अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट है।
Realme Narzo 70 Turbo 5G का डिजाइन मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित है, जिसमें ब्लैक और येलो कलर का बैक पैनल है। इसमें तीन सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल शामिल है। फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले है और इसकी पतली बॉडी की मोटाई सिर्फ 7.6mm है।
Realme Narzo 70 Turbo में क्या कुछ होगा खासः Realme Narzo 70 Turbo 5G तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिसमें बैंगनी, पीला और हरा शामिल होंगे। इसे चार वेरिएंट 6GB/ 128GB स्टोरेज, 8GB /128GB स्टोरेज, 8GB/ 256GB स्टोरेज और 12GB/ 256GB स्टोरेज में पेश किए जाने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 70 Turbo 5G में 50MP के रिजॉल्यूशन वाला प्राइमरी कैमरा होने का अनुमान है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह अपने कैमरा FV-5 लिस्टिंग से मिली जानकारी के आधार पर 8MP या 16MP के फ्रंट कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है।
Realme Narzo 70 Turbo गेमिंग फीचर्स Realme ने Narzo 70 Turbo 5G के लिए 'गेमिंग एक्सीलेंस' का हिंट दिया है, लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दी है। संभावना है कि फोन में गेमिंग फीचर और हार्डवेयर एन्हांसमेंट शामिल होंगे जैसे कि कूलिंग सिस्टम जो बिना ज़्यादा गरम हुए लंबे समय तक गेमिंग सेशन को सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








