Home
Mobile

Realme Narzo 70 Turbo 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन पर से भी उठा पर्दा

Realme ने कंफर्म किया है कि, Narzo 70 Turbo जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह नया मॉडल मौजूदा Narzo 70 लाइनअप में शामिल हो जाएगा। जिसमें मानक 5G मॉडल, प्रो वेरिएंट और Narzo 70x 5G शामिल हैं।

Realme द्वारा शेयर की गई टीजर इमेज में लेटेस्ट Narzo 70 Turbo के बैक में एक बोल्ड पीली पट्टी को दिखाया गया है, जिसके किनारों पर ब्लैक कलर की फिनिश है। जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि, यह एक सीमित-संस्करण मॉडल है या Realme इसे एक मानक संस्करण के रूप में जारी करने की प्लानिंग कर रहा है।

 Realme Narzo 70 Turbo 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन जानें

हालांकि, डिजाइन स्पष्ट रूप से हिंट दे रहा है कि, कंपनी आगामी फोन के साथ प्रदर्शन पर जोर दे रही है। Realme के अनुसार Narzo 70 Turbo में एक हाई 'टर्बो टेक्नोलॉजी' होगी, हालांकि इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया गया है।

इसके अलावा इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक और टॉप पर स्पीकर ग्रिल हैं। फिलहाल ऑफिशियली तौर पर यही डिटेल सामने आया है, लेकिन एक रिपोर्ट ने इस अपकमिंग फोन के कुछ खास स्पेक्स का खुलासा हुआ है। जिसके अनुसार Narzo 70 Turbo पीले रंग के अलावा पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में भी आएगा।

रैम की बात करें तो 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। 91मोबाइल्स ने कैमरा FV-5 प्लैटफ़ॉर्म से Narzo 70 Turbo 5G के कैमरा सिस्टम के बारे में भी खास जानकारी दी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और f/1.9 अपर्चर वाला 12.6MP सेंसर दिए जानें की उम्मीद है। यह सेटअप हाई-रिजॉल्यूशन इमेज को सपोर्ट करेगा, हालांकि Realme कैमरे को 50MP सेंसर के तौर पर मार्केट कर सकता है।

वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में EIS और f/2.5 अपर्चर वाला 16 का फ्रंट कैमरा शामिल होने की उम्मीद है, जो 2304×1728 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन पर तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 70 Turbo India launch confirmed, know Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X