Home
Mobile

भारत में Realme NARZO 70x 5G का नया 8GB वेरिएंट उपलब्ध, महज इतनी है कीमत

Realme NARZO 70x 5G New 8GB Variant Price: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने साल की शुरुआत अप्रैल में ही Narzo 70x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसे कंपनी ने दो रैम स्टोरेज 4GB और 6GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया था, ये दोनों रैम वेरिएंट 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।

लेकिन अब, ब्रांड ने अपने इस फोन को 8GB रैम में भी पेश कर दिया है। तो चलिए Realme NARZO 70x 5G के नए वेरिएंट की कीमत, ऑफर से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में Realme NARZO 70x 5G का नया 8GB वेरिएंट उपलब्ध, जानें कीमत

कीमत- Realme NARZO 70x 5G के 8GB/128GB मॉडल की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपये तय किया है। हालांकि, नए वेरिएंट पर कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिससे बाद इसकी प्रभावी कीमत 12,999 रुपये तक हो जाएगी।

वहीं इसके बेस वेरिएंट 4GB/128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। इस फोन को आप आइस ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। नए वेरिएंट को कंपनी की ऑफिशियल साइट और ऑनलाइन शॉपिंग सइटAmazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

भारत में Realme NARZO 70x 5G का नया 8GB वेरिएंट उपलब्ध, जानें कीमत

Realme Narzo 70x 5G की खूबियां- इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72 इंच फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ब्रांड ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर शामिल किया है। जो 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत में Realme NARZO 70x 5G का नया 8GB वेरिएंट उपलब्ध, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 70x 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी है।

इस फोन में आपको Mini Capsule 2.0 फीचर मिलता है, जिसमें बैटरी इन्फो और चार्जिंग स्टेटस को देखा जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसे IP-54 रेटिंग मिले हैं। डाइमेंशन की बात करें तो यह165.6×76.1×7.69mm और 188 ग्राम वजन के साथ आ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme NARZO 70x 5G Gets New 8GB Variant know Price and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X