Home
Mobile

Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x की लॉन्च डेट तय; चेक करें कीमत और फीचर्स

Realme Narzo 80 series Launch:Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि ये दोनों स्मार्टफोन्स 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। ये नई सीरीज Realme की पिछली Narzo 70 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगी। ये फोन Amazon और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए सेल पर जाएंगे।

इतना ही नहीं, इन डिवाइस की अर्ली बर्ड सेल भी होगी, जो लॉन्च के दिन ही होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x की लॉन्च डेट

लॉन्च ऑफर्स और सेल डिटेल्स

  • Narzo 80 Pro 5G की Early Bird Sale 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी।
  • इसके बाद, Narzo 80 Pro और Narzo 80x दोनों की Limited Period Sale 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगी।
  • जानकारी मिली है कि इस सेल के दौरान खास प्राइसिंग और ऑफर्स की घोषणा की गई है।
  • कीमत की बात करें तो Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
  • वहीं, Narzo 80x 5G की कीमत 13,000 रुपये से कम हो सकती है।
  • पिछले मॉडल Narzo 70 Pro की कीमत 19,999 रुपये और Narzo 70x की 11,999 रुपये थी।

स्टूडेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव बेनिफिट

Realme ने छात्रों के लिए एक खास ऑफर भी पेश किया है। जो स्टूडेंट्स Narzo 80 Pro 5G की पहली सेल में फोन खरीदते हैं, उन्हें एक साल की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के मिलेगी। यह ऑफर 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक मान्य रहेगा और इसका लाभ 8 मई को प्रदान किया जाएगा।

छात्रों को अपनी पहचान Realme Student Discount Program के तहत 28 अप्रैल तक वैरिफाई करनी होगी। Amazon से खरीदने पर कस्टमर्स को खरीद और एक्टिवेशन के बाद, Realme कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा और अपना यूजर ID और IMEI नंबर साझा करना होगा।

Realme Narzo 80 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 80 Pro 5G

  • इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर की सुविधा मिलती है।
  • फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में 4,500 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और इसकी मोटाई केवल 7.55mm रहेगी।
  • इसमें BGMI के लिए 90fps गेमिंग सपोर्ट की भी सुविधा दी गई है।

Realme Narzo 80x 5G

  • इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme Narzo 80x 5G में भी 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा, फोन में 120Hz Eye Comfort Display, IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और 'SpeedWave Patent Design' की सुविधा मिलती है।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X