Home
Mobile

Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ हुई एंट्री

Realme ने भारत में अपने लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन्स Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन Realme Narzo 70 Pro और Narzo 70x के अपग्रेडेड वर्जन हैं। नए मॉडल्स में दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी लगाई गई है। नार्जो 80 प्रो में 6,050mm² कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। इनकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x 5G भारत में लॉन्च

प्राइस, ऑफर और अवेलेबिलिटी

Realme Narzo 80 Pro की कीमत भारत में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 23,499 रुपये है। इसे नाइट्रो ऑरेंज, रेसिंग ग्रीन और स्पीड सिल्वर फिनिश में पेश किया गया है।

वहीं, Realme Narzo 80x की कीमत 6GB+128GB वर्जन के लिए 13,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 14,999 रुपये है। हैंडसेट डीप ओशन और सनलिट गोल्ड शेड्स में आता है।

दोनों हैंडसेट अमेजन और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदे जा सकेंगे। प्रो वेरिएंट की अर्ली बर्ड सेल आज यानी 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक लाइव रहेगी। दूसरा Narzo 80x 5G 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से आधी रात तक उपलब्ध रहेगा। अर्ली बर्ड खरीदारों को 2,000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।

Realme Narzo 80 Pro 5G के फीचर्स

इस फोन में 6.77 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2392 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 800निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 3840Hz PWM डिमिंग रेट के साथ आती है। इसमें आई प्रोटेक्शन मोड है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 SoC है, जो 12जीबी तक LPDDR4X रैम और 256जीबी तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में एंड्रॉइड 15 बेस्ड रियलमी यूआई 6 ओएस है।

फोटोग्राफी के लिए प्रो मॉडल में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी यूनिट शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए EIS सपोर्ट के साथ 16MP का सेंसर है। फोन में 6,050mm² VC कूलिंग सिस्टम और BGMI के लिए 90fps का सपोर्ट है।

स्मार्टफोन में 80W वायर्ड SuperVOOC और 65W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। हैंडसेट को IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी है।

Realme Narzo 80x 5G के फीचर्स

रियलमी नार्जो 80x में 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1080X2400 पिक्सल) फ्लैट एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 20:09 आस्पेक्ट रेशियो और 690निट्स तक हाई ब्राइटनेस है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 SoC के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। प्रो वेरिएंट की तरह ये फोन भी एंड्रॉइड पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलेगा।

इसमें 50MP का मेन रियर सेंसर, 2MP का सेंसर और 8MP का सेल्फी शूटर है। हैंडसेट में 45W सूपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। इसमें IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X