Home
Mobile

Realme का कौन सा फोन है ज्यादा पॉवरफुल; किसको खरीदना है फायदे का सौदा

Realme Narzo 80 Pro vs Realme Narzo 80x: Realme ने आज भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स पिछले साल के Narzo 70 सीरीज के सक्सेसर हैं। हालांकि कंपनी ने इस सीरीज के फोन में नई डिजाइन, बेहतर चिपसेट, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

ऐसे में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और रियलमी के ये डिवाइस आपकी लिस्ट में शामिल हैं तो हम आपको इन दोनों डिवाइस के बारे में बताएंगे। ताकि आप अपने लिए सही फोन चुन सकें। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Realme Narzo 80 Pro vs Narzo 80x : कौन सा फोन है बेस्ट

Realme Narzo 80 Pro vs Narzo 80x की कीमत

  • Realme Narzo 80 Pro की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।
  • Narzo 80 Pro दो कलर ऑप्शन- Speed Silver और Racing Green में आता है।
  • वहीं, Realme Narzo 80x की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है।
  • यह डिवाइस भी दो कलर ऑप्शन Deep Ocean और Sunlit Gold में आता है।
  • दोनों फोनों की अर्ली बर्ड सेल 28 मार्च शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक realme.com और Amazon पर लाइव होगी।
  • वही अगली लिमिटेड सेल 11 अप्रैल को इसी समय पर आयोजित की जाएगी।

Realme Narzo 80 Pro vs Narzo 80x के फीचर्स

फीचर

Realme Narzo 80 Pro Realme Narzo 80x
डिस्प्ले 6.77 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz 6.72 इंच FHD+ LCD, 120Hz
ब्राइटनेस 4500 निट्स, 3840Hz PWM डिमिंग 950 निट्स
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 MediaTek Dimensity 6400
रैम/स्टोरेज 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज (UFS 3.1) 8GB रैम तक, 128GB स्टोरेज
बैटरी 6000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा 50MP (Sony IMX882) + 2MP मोनो सेंसर 50MP + 2MP पोर्ट्रेट सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP AI स्मार्ट फेस 8MP
ऑपरेटिंग सिस्टम Realme UI 6.0, Android 15 Realme UI 6.0, Android 15
अन्य फीचर्स OIS, 90fps BGMI, IP66/68/69, VC कूलिंग IP69, 200% सुपर वॉल्यूम मोड

फोन में क्या है नया?

डिजाइन में बदलाव

कंपनी ने Narzo 80 Pro में बेहतर डिजाइन पेश किया है, जिसमें राउंड कैमरा मॉड्यूल के अंदर अब ट्रायंगल-शेप्ड कैमरा सेंसर हैं। Narzo 80x में वर्टिकल कैमरा अलाइनमेंट के साथ 'SpeedWave पैटेंट डिज़ाइन' दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Narzo 80 Pro में Dimensity 7400 चिपसेट है, जो अधिक शक्तिशाली है और इसका AnTuTu स्कोर 7.8 लाख से अधिक है। Narzo 80x में Dimensity 6400 चिपसेट है, जो डेली टास्क के लिए पर्याप्त है।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोनों में 6000mAh की बैटरी है, लेकिन Narzo 80 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि Narzo 80x में 45W चार्जिंग है।

कैमरा क्वालिटी

Narzo 80 Pro में Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS मिलता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाता है। वहीं Narzo 80x में बेसिक 50MP + 2MP का सेटअप है।

गेमिंग और मल्टीटास्किंग

Narzo 80 Pro में 90fps BGMI सपोर्ट और साइकलोन VC कूलिंग है, जो गेमर्स के लिए एक बड़ा प्लस है।

कौन सा फोन है बेहतर?

अगर आप गेमिंग, कैमरा क्वालिटी और प्रोफेशनल परफॉर्मेंस की तलाश कर रहे हैं तो Realme Narzo 80 Pro के बारे में सोच सकते हैं।

वहीं, अगर आप बजट फोन की तलाश कर रहे हैं और आपका बजट 15,000 के अंदर है तो आप Narzo 80x के बारे में जान सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X