फ्लिपकार्ट पर Realme Narzo N53 अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध, यहां देखें डील
Realme Narzo N53 Smartphone Offer Price: अगर आप भी 10 हजार से भी कम दाम में नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Realme Narzo N53 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस फोन पर भारी भरकम ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन को ग्राहक मात्र 8,150 रुपये में खरीद सकता है। तो आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर डिटेल से लेकर उपलब्धता और फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

Realme Narzo N53 पर ऑफर- दरअसल फ्लिपकार्ट पर Realme Narzo N53 को 25 फीसदी छूट के साथ बिक्री के लिए 8,150 रुपये में उपलब्ध कराया गया हैं। जबकि, इसकी MRP 10, 999 रुपये है।
इसके साथ ही अगर कस्टमर इसकी खरीदारी HDFC बैंक कार्ड से करता है, तो वह इस पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकेगा। जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

Realme Narzo N53 के स्पेसिफिकेशन्स - रियलमी के इस फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ और स्क्रीन 560 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच की FHD LCD डिस्प्ले दी गई है। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें UNISOC T612 चिपसेट शामिल किया गया है, साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है।
इस फोन को 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB, 128GB ऑप्शन दिया गया है। इसके स्टोरेज को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Realme narzo N53 फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है, जिसमें कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, डुअल-सिम, , ब्लूटूथ 5.0, GPS जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। हैंडसेट में 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। फोन का वज़न 182 ग्राम और डाइमेंशन 167.3 × 76.7 × 7.99mm है।


Click it and Unblock the Notifications








