Realme Narzo N53 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 'N' सीरीज का सबसे पतला फोन

Realme जल्द ही भारत में अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। अमेजन टीजर के अलावा, रियलमी ने स्मार्टफोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी टीज किया है। रियलमी ने यह भी खुलासा किया है कि Narzo N53 16GB तक डायनेमिक रैम और 33W SUPER VOOC चार्ज के साथ आएगा।
इस महीने भारत में स्मार्टफोन लॉन्च होने की सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद टीजर सामने आया है। भारत में Realme Narzo N53 के लॉन्च की डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन जब से टीजर सामने आया है, इसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।
Realme Narzo N53 स्पेसिफिकेशन
इन जानकारियों के अलावा रियलमी नार्जो एन53 के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई खुलाला नहीं हुआ है, लेकिन पिछली रिपोर्ट में कुछ जानकारी दी गई है। लेकिन इसके बारे में जो भी जानकारी है उसे यहां बताय गया है।
Realme Narzo N53 स्मार्टफोन एक बजट पेशकश होने की उम्मीद है और भारत में इसकी कीमत लगभग 13,000 रुपये से शुरू हो सकती है। स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB में उपलब्ध होगा ।

16GB डायनेमिक रैम एक बैकअप के रूप में कार्य करेगा क्योंकि यह तकनीक जरूरत पड़ने पर RAM के रूप में कार्य करने के लिए स्टोरेज मेमोरी (ROM) का उपयोग करती है। Realme Narzo N53 के भी फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड के दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Realme Narzo N53 नई Realme Narzo N सीरीज में दूसरा फोन होगा, जिसने पिछले महीने Realme Narzo N55 के साथ शुरुआत की थी। यह भी एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत बेस 4GB + 64GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये है।
Realme Narzo N53 के स्पेसिफिकेशंस
Realme Narzo N55 में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72-इंच FHD + LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर बेस्ड है, और यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है।
Realme Narzo N55 पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है । 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का B & W लेंस है। सेल्फी के लिए आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Realme Narzo N55 Android 13-बेस्ड Realme UI 4.0 OS पर चलाता है।


Click it and Unblock the Notifications








