Realme Narzo N53 और Realme Narzo N55 में क्या है अंतर, यहां डिटेल में समझें

अगर आप भी कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय हो सकता है। Realme ने अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए भारत में अपना नया हैंडसेट Realme Narzo N53 को काफी किफायती दाम में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है। जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही रियलमी ने अपना एक और हैंडसेट Realme Narzo N55 को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को 6.72 इंच का IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। तो आइए आपको इन दोनों किफायती दाम वाले फोन्स के कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते है। जिससे आप अपने बजट के हिसाब से सही फोन का चुनाव कर सकें।
Realme Narzo N53 की खासियत
रियलमी के इस लेटेस्ट फोन Narzo N53 में आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC पर संचालित होगा। Narzo N53 में यूजर्स को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दो वेरियंट मिल रहे हैं। Realme का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर संचालित होगा। Realme Narzo N53 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Realme Narzo N53 की कीमत
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को Feather Black और Feather Gold दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। Realme Narzo N53 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तय की गई है। वहीं HDFC Bank कार्ड से इस फोन का पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। Realme Narzo N53 की सेलिंग 24 मई से शुरू हो जाएगी। जिसे आप Realme ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं।

Realme Narzo N55 की खासियत
रियलमी के Narzo N55 स्मार्टफोन में 6.72 इंच का IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज, 6GB LPDDR4X रैम और 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज वेरियंट के साथ आ रहा है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर आधारित Realme UI पर संचालित होता है। वहीं इसमें फोटोग्राफी के लिए दो कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।
Realme Narzo N55 की कीमत
कंपनी ने भारत में अपने इस डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये रखा है। इस फोन को लेते समय अगर कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








