पहली सेल में मात्र इस कीमत पर मिल रहा है Realme Narzo N61, मौका ना गवाएं और आज ही घर लें आए
Realme ने हाल ही में एक नया फोन Realme Narzo N61 लॉन्च किया है। यह Narzo सीरीज के तहत लॉन्च किया गया लेटेस्ट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन को बेहद ही किफायती दाम में पेश किया है। अगर आप 7 या 8 हजार से कम में नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि आज इस फोन की पहली सेल लाइव हो रही है। आप इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। चलिए इस फोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं।

Realme Narzo N61 की कीमत और ऑफर्स
इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। लेकिन कंपनी इस फोन को 7,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस वॉयज ब्लू और मार्बल ब्लैक रंग में मिल रहा है।
Realme Narzo N61 फोन को Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की खरीद पर लॉन्च ऑफर की भी घोषणा की है। 500 रुपये के कूपन कोड के साथ कंपनी इस फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है।
इस फोन को डिस्काउंट के बाद आप मात्र 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद कर अपने कर ला सकते हैं। ये फोन आपको आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मिल सकेगा।
Realme Narzo N61 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Realme Narzo N61 में 6.74 इंच HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। 1600x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट और 560 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन को मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर के साथ पेश किया गया है। यह फोन UNISOC T612 ऑक्टा कोर प्रोसेस द्वारा पावर्ड है।
स्टोरेज: इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह फोन 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6GB डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी है। यह 2TB मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
कैमरा: Realme Narzo N61 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 32MP का सुपर क्लियर कैमरा है और सेल्फी एवं वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: यह फोन 5000mAh क्षमता की बैटरी के साथ आता है। इसमें USB Type-C पोर्ट और 10 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
अन्य: इस फोन में Realme Narzo N61 फोन में AI बूस्ट इंजन भी शामिल है। इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक और IP54 सिक्योरिटी के साथ ब्लूटूथ 5.0 और 5GHz वाई-फाई टेक्नोलॉजी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








