Home
Mobile

Realme Narzo N61 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने डिजाइन और खास फीचर्स किए कंफर्म

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे Realme Narzo N61 नाम से पेश करेगी।

ब्रांड ने भारत में Realme Narzo N61 की लॉन्च डेट पर से पर्दा उठा दिया है। रियलमी का यह आगामी फोन नया बजट स्मार्टफोन होगा। केवल लॉन्चिंग ही नहीं कंपनी ने इस फोन के ऑफिशियल डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है। आइए भारत में इसकी एंट्री से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme Narzo N61 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन, खास फीचर्स कंफर्म

लॉन्च के बाद Narzo N61 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। गौरतलब है कि, कुछ समय पहले ही कंपनी ने Realme 13 Pro 5G सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट भी कंफर्म की है। ये फोन 30 जुलाई को भारत में दस्तक देगा।

आपको बता दें, Realme ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर जारी किया है। जिससे इसके खास स्पेक्स की जानकारी सामने आ गई है। Narzo N61 में यूजर्स को रेनवॉटर स्मार्ट टच (Rainwater Smart Touch) फीचर भी मिलेगा। यानी कि, गीले हाथों से भी इसे इजली इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme Narzo N61 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन, खास फीचर्स कंफर्म

Realme Narzo N61 लॉन्चिंग- कंपनी ने Realme NARZO N61 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म करते हुए बताया कि, इसे भारत में 29 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Realme NARZO N61 स्पेसिफिकेशंस - कंपनी का कहना है कि,यह आगामी बजट फोन TUV Rheinland High Reliability सर्टिफाइड है। साथ ही इसमें Armourshell Protection दिया गया है, यानी कि, खराब वातावरण में भी यह फोन शानदार तरीके से काम करने में सक्षम है।

Realme Narzo N61 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन, खास फीचर्स कंफर्म

कंपनी के द्वारा शेयर किए गए टीजर पोस्टर में Realme NARZO N61 फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है, जिसमें 32MP प्राइमरी कैमरा शामिल होने के की उम्मीद है। जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है, यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा।

हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आए फीचर्स से अनुमान लगाया जा रहा है कि, रियलमी इस फोन को 10,000 रुपये से कम दाम में उपल्बध कराएगी।

पानी और धूल से बचाव के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इस फोन में Rainwater Smart Touch टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिससे यूजर फोन को बारिश की बूंदों व गीले हाथों से भी इजली इस्तेमाल कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo N61 Launch Date in India Confirmed design and key Specifications revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X