Home
Mobile

बेहद ही कम कीमत में भारत में Realme Narzo N61 ने रखा कदम, 6 अगस्त को शुरू होगी पहली सेल

Realme ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Realme Narzo N61 पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Voyage Blue और Marble Black में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को बेहद ही कम दाम में पेश किया है।

अगर आप दाम में किफायती फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Realme Narzo N61 आपके बजट में शामिल हो सकता है। चलिए इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं।

बेहद ही कम कीमत में भारत में Realme Narzo N61 ने रखा कदम

Realme Narzo N61 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को Realme ने Octa Core Chipset के साथ पेश किया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.74 इंच की लार्ज डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 560nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं कंपनी ने अपने इस फोन को मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर के साथ लॉन्च किया है।

Realme Narzo N61 में दो वेरिएंट 4GB/6GB रैम और 64GB/126GB स्टोरेज शामिल है और फोन 6GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी अपने इस फोन को लेकर दावा करती है कि यह 30 घंटों की वॉइस कॉल और 1013 घंटों के स्टैंडबाई टाइम प्रोवाइड करेगा। इसमें कंपनी ने 32MP का सुपर क्लियर कैमरा जोड़ा है।

Realme Narzo N61 की कीमत

Realme Narzo N61 को कंपनी ने बेहद ही कम दाम में पेश किया है। इस फोन को कंपनी 7,000 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। आप इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट को 7499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं और इसके 6GB+128GB वेरिएंट को 84999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।

कंपनी अपने इस फोन को कूपन डिस्काउंट के साथ 500 रुपये कम में कम खरीदने का मौका दे रही है। फोन आपको 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकेगा।

Realme Narzo N61 की पहली सेल

Realme Narzo N61 की पहली सेल 6 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे के लिए शेड्यूल की गई है। आप इस फोन को Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon से खरीद सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo N61 launched in India at a very low price, first sale will start on August 6
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X