Realme का नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo N63 Price: रियलमी ने भारत में ऑफिशियली तौर पर अपना एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Realme Narzo N63 के नाम से जाना जाएगा।
यह एक बजट 4G स्मार्टफोन है। जिसे 10 हजार से भी कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन UNISOC चिपसेट, 50 MP प्राइमरी कैमरा और अल्ट्राबूम स्पीकर से लैस है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व स्पेक्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme Narzo N63 कम दाम में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रहा है। कीमत और ऑफर की बात करें तो भारत में इसके बेस 4GB / 64GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है।
इसके अलावा 4GB/128GB मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। Realme Narzo N63 की बिक्री 10 जून से Amazon और कंपनी के ई-स्टोर पर शुरू कर दी जाएगी।

लॉन्च ऑफर के तहत आपको यह Realme Narzo N63 स्मार्टफोन 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन के साथ मिलेगा। इसके अलावा, आप Narzo N63 की खरीदारी पर Realme Buds Wireless 2 Neo को मात्र 899 रुपये में खरीद सकेंगे।
Realme Narzo N63 स्पेसिफिकेशन-
डिस्प्ले- Realme Narzo N63 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 560 निट्स है। इसका डिस्प्ले रेनवाटर स्मार्ट टच को भी सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है, जिसे माली G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक का स्टोरेज है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यूजर इसके स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा- Narzo N63 में 50 MP का डुअल AI कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी- इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Realme Narzo N63 को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग मिले हैं।
यह फोन Android 14-आधारित Realme UI पर काम करेगा। इसके साइड-माउंटेड में फिंगरप्रिंट रीडर मिल रहा है। Realme Narzo N63 का वज़न 189 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.7mm है।


Click it and Unblock the Notifications








