भारत में Realme ने नया 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, यहां जानें सभी खूबियों के साथ कीमत
Realme ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया 5जी स्मार्टफोन Realme NARZO N65 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने NARZO लाइनअप के तहत इसे पेश किया है।
Narzo N65 5G स्मार्टफोन एक बजट 5G फोन है, जिसमें कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme NARZO N65 5G फीचर्स: रियलमी के इस फोन की डिजाइन की बात करें तो देखने में यह NARZO 70x और NARZO 70 के समान ही है। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, HD+ (1604×720 पिक्सल) रेजोल्यूशन, 264ppi पिक्सल डेंसिटी, 625nits HBM ब्राइटनेस और 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ 6.67-इंच IPS LCD स्क्रीन मिल रही है।
यह हैंडसेट रेन वॉटर स्मार्ट टच, TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन और एक सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ आ रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो माली G57 GPU के साथ आता है।

इसमें 4GB/6GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूजर को एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP सैमसंग JN1 कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और LED फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh तक की बैटरी दी है। जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 5 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, डुअल-सिम, 5जी, बेईडौ और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट, ऑडियो: 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिल रहे हैं।
यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। अन्य फीचर्स के तौर पर एयर जेस्चर, डायनामिक बटन भी मिल रहा है। डाइमेशन की बात करें तो इसका वजन 190 ग्राम और मोटाई: 165.6 × 76.1 × 7.89 मिमी है।
Realme NARZO N65 5G कीमत व उपलब्धता: रियलमी नार्जो एन65 5जी में 4GB/128GB और 6GB/128GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी शुरूआती कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है।
लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को 1,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ ले सकेंगे। नार्जों एन65 5जी की बिक्री 31 मई से खास तौर पर Amazon और Realme eStore पर शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








