Home
Mobile

Realme Narzo N65 5G भारत में 28 को देगा दस्तक, डिजाइन, फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म

Realme Narzo N65 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी भारत में Realme Narzo लाइनअप में एक नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसे Realme Narzo N65 5G के नाम ले जाना जाएगा।

कंपनी ने अपने इस आगामी फोन Narzo N65 5G के भारत लॉन्चिंग से लेकर, डिजाइन और खास फीचर्स का लॉन्च से पहले खुलासा कर दिया है। तो चलिए आपको आगे नार्जों एन65 5जी के भारत में लॉन्च से लेकर सभी डिटेल्स बताते हैं।

 Realme Narzo N65 5G भारत में 28 को देगा दस्तक, डिजाइन, फीचर्स कंफर्म

Realme Narzo N65 5G की लॉन्चिंग और संभावित कीमत- रियलमी अपने इस डिवाइस को भारत में 28 मई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। लॉन्च होने के बाद इस डिवाइस को Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के साथ स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी अपने इस फोन को 12,000 रुपये कीमत की रेंज में लॉन्च कर सकती है।

Realme Narzo N65 5G डिज़ाइन- Realme Narzo N65 5G के टीजर के अनुसार, इसके बैक में एक एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। संभावना है कि, इस डिवाइस में एक प्लास्टिक रियर पैनल होगा, जिसमें टेक्सचर्ड फिनिश और पूरे बैक साइड में पंख जैसे स्ट्रोक होंगे।

इसके अलावा इसके दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया जा सकता है। टीज़र में, इस फोन को पीले रंग में देखाया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे और भी कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Realme Narzo N65 5G के खास स्पेसिफिकेशन- इस अपकमिंग फोन में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पंच होल मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए रियलमी के इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। जिससे फोन में मल्टीटास्किंग सहित कई काम इजली किया जा सकेगा। OS की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फिलहाल इसके फ्रंट कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। इसे पावर देने के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, लॉन्चिंग पास आने पर इसके अन्य स्पेक्स का खुलासा कंपनी कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo N65 5G launch on 28 may know price specifications and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X