Home
Mobile

Realme Narzo N65 को आज हजारों की छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत व ऑफर डिटेल

Realme ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए NARZO N65 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री आज से यानी 31 मई से शुरू हो रही है। रियलमी ने अपने इस डिवाइस को 10 हजार से भी कम कीमत में पेश किया है।

यह भारत का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व इसपर मिलने वाली डील की डिटेल्स बताते हैं।

Realme Narzo N65 को आज हजारों की छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत

Realme Narzo N65 5G की कीमत व ऑफर- रियलमी नार्जों एन65 5जी के बेस वेरिएंट 4GB/128GB की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है। जबकि इसके 6GB/ 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये तय की गई है।

लेकिन ग्राहक इसे कूपन छूट के जरिए 1,000 रुपये तक की डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह फोन Amazon और realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Realme Narzo N65 को आज हजारों की छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत

Realme Narzo N65 5G स्पेसिफिकेशन्स- रियलमी नार्जों एन65 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट, 89.97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimesnity 6300 चिपसेट शामिल किया गया है। यह इस चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 OS पर काम करता है। यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाले भारत के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। Realme अपने इस अपने इस डिवाइस के साथ तीन साल की सुरक्षा अपडेट और दो साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है।

Realme Narzo N65 को आज हजारों की छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत

कैमरा की बात करें तो Narzo N65 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 50MP और एक सहायक सेंसर इसमें शामिल है। सेल्फी और वीडियो क़ॉल के लिए कंपनी ने इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 15W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग मिले हैं। अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 हजार से भी कम है, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo N65 First sale today from amazon know price and Offer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X