Realme Narzo Smartphone सेल लाइव, Narzo 70 Pro 5G, Narzo 60 5G सहित इन फोन्स पर बंपर छूट
Realme Best Selling Smartphone Celebration Sale Live: अगर आप भी रियलमी के दमदार हैंडसेट Realme Narzo 70 Pro 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।
दरअसल Realme Best Selling Celebration की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को Narzo 70 Pro 5G स्मार्टफोन बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रही है।

Realme Narzo 70 Pro 5G पर छूट- रियलमी अपने ग्राहकों को रियलमी नार्जों 70 प्रो 5G के 8GB/256GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
वहीं इसके 8GB/128GB वेरिएंट पर आप 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ कंपनी के ऑफिशियल साइट realme.com और Amazon इंडिया पर से लिया जा सकता है। जहां छूट के साथ इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Realme Narzo 70 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में आपको 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

यह Android 14 बेस्ड Realme UI 5.1 पर काम करता है। इस फोन में 3 साल सॉफ्टवेयर और दो साल सिक्योरिटी अपडेट दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
वहीं Realme Narzo 60 5G के खरीदारों को भी इस फोन पर भारी छूट ऑफर की जा रही है। रियलमी नार्जों 60 5जी के 8GB/128GB वेरियंट को कस्टमर्स 3 हजार रुपये तक की बचत के साथ ले सकते हैं। इस फोन को भी अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट realme.com से खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा आप इस सेल से Realme Narzo 60x 5G की कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। इसके 6GB/128GB वेरिएंट को 2,500 की बचत, 4GB/128GB वेरिएंट को 2,000 रुपये तक की बचत और 4GB/128GB वेरिएंट को 750 रुपये के कूपन के साथ लिया जा सकेगा। आपको बता दें, ये ऑफर सीमित समय के लिए है, ग्राहक इस ऑफर का लाभ केवल 7 अप्रैल तक ही ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications