Amazon Realme Narzo Week: रियलमी के इन 5 स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, सस्ते में लाएं घर
Amazon Realme Narzo Week सेल 3 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है, जो अगले 7 जुलाई तक चलेगी। इस सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को रियलमी के स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इसके साथ ही फोन्स पर सस्ती EMI भी मिल रही है। ऐसे में ये सेल उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो रियलमी का फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, आज हम आपको इस आर्टिकल में सेल में मिलने वाले कुछ टॉप स्मार्टफोन्स के ऑफर की डिटेल्स देने जा रहे हैं, जो आपका दिन बना देंगी। आइए जानते हैं...

Amazon Realme Narzo Week Sale में Smartphones पर ऑफर्स-
Realme Narzo N63: अमेजन इंडिया वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के 4GB/ 64GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन को ग्राहक 500 रुपये तक की छूट (कूपन ऑफर सहित) के साथ महज 7,999 रुपये में खरीद सकता है।
Realme NARZO N65 5G: रियलमी नार्जो एन65 जिसकी कीमत 12,498 रुपये है, इसे ग्राहक 1000 रुपये तक के डिस्काउंट और साथ ही 606 रुपये की EMI ऑप्शन पर भी ले सकता है। इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1604x720 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है।यह फोन 50MP का AI कैमरा के साथ 8MP के फ्रंट कैमरा से लैस है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

Realme NARZO 70x 5G: रियलमी नार्जो 70एक्स के टॉप मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि, फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। साथ ही इसे 727 रुपये EMI ऑप्शन पर भी लिया जा सकता है।
इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI कैमरा दिया गया है। 5000mAh इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Realme Narzo 70 5G: अमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन के 6GB/128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। अगर आप 20,000 रुपये से कम दाम में अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








