Home
Mobile

Realme की नई सेल 22 नवंबर से शुरू, Narzo सहित N सीरीज के फोन्स पर बंपर छूट, जानें ऑफर डिटेल

Realme Narzo Week Sale: रियलमी की नई सेल Realme Narzo Week की शुरुआत कल यानि 22 नवंबर से होने जा रही है। जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इस सेल के तहत ग्राहक कंपनी Narzo और N सीरीज स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। कस्टमर्स अमेजन इंडिया और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। तो आइए आपको इस सेल के तहत मिलने वाले फोन्स और ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट

रियलमी नार्ज़ो वीक सेल में Narzo 60 5G (रियलमी नार्जो 60 5जी), Narzo 60 Pro 5G (नार्ज़ो 60 प्रो 5जी ), Narzo N53 (नार्ज़ो एन53 ) और Narzo N55 ( नार्ज़ो एन55 ) को उपलब्ध कराया गया है। जिन्हें आप भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकेंगे।

Realme की नई सेल 22 नवंबर से शुरू, इन धांसू फोन्स पर बंपर डिस्काउंट

Realme Narzo 60 Pro 5G पर डिस्काउंट

वैसे तो रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये, 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये और 12 GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन इस सेल के तहत 8GB रैम वेरियंट को 19,999 रुपये , 12 GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट को 22,999 रुपये और टॉप-ऐंड वेरियंट को 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Realme Narzo 60 5G पर डिस्काउंट

रियलमी नार्ज़ो 60 5जी के 128 GB स्टोरेज वेरियंट को भारतीय बाजार में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं इसके टॉप-ऐंड वेरियंट को 19,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। रियलमी सेल के तहत इस फोन के 128GB स्टोरेज वेरियंट को छूट के साथ मात्र 15,999 रुपये और 256 GBस्टोरेज वेरियंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo N53 पर डिस्काउंट

इसके साथ ही Realme Narzo Week सेल के तहत Realme Narzo N53 के 8GB रैम वेरियंट को महज 9,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

Realme Narzo N55 पर डिस्काउंट

वहीं रियलमी नार्ज़ो एन55 के 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को ग्राहक 3000 रुपये तक की छूट के साथ मात्र 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo Week will start from November 22 and continue till November 30. In this sale, the company is offering attractive coupons and instant discounts on the best-selling Narzo 60 and N Series smartphones. Users can avail these offers by visiting the websites of Amazon India and Realme.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X