Realme Neo 7 स्मार्टफोन में क्या कुछ होगा खास, यहां देखें लॉन्च डेट और सभी फीचर्स
Realme 11 दिसंबर 2024 को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo 7 लॉन्च करेगा। इसका खुलासा खुद कंपनी ने चीन में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो के जरिए किया है।
यह डिवाइस GT Neo सीरीज से अलग होकर Neo सीरीज की शुरूआत करेगा। Neo 7 को खास तौर पर गेमिंग, टिकाऊपन और किफायतीपन के साथ मिड-रेंज यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।

Realme Neo 7 में IP69 तक की संभावित रेटिंग के साथ टिकाऊपन पर ध्यान दिया गया है, जो हाई दवाब और तापमान वाले पीनी से सुरक्षा करते हैं, इसे मजबूत डिवाइस पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त बनाता है।
इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा, जो क्लियर विजुअल और स्मूथ टच परफॉर्मेंस के लिए हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
प्रदर्शन की बात करें तो Neo 7 मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो गेमिंग और हैवी कार्यों को आसानी से करने के लिए डिजाइन किया गया है।
वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme UI पर आधारित Neo 7 एक यूजर्स के अनुकूल इंटरफेस प्रदान करता है, जिसमें कस्टमाइज करने योग्य सुविधाएं भी हैं, जो कई कार्यो के लिए उपयोगिता बढ़ाती है।
फोटोग्राफी के लिए Neo 7 में मल्टी-लेंस कैमरा सिस्टम है, जिसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाला प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस और डेप्थ सेंसर शामिल है। इसे पावर देने के लिए इसमें 7,000mAh तक की बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से जल्दी चार्ज होता है।
अपने इस खास फीचर्स के साथ Realme Neo 7 मिड-रेंज और फ्लैगशिप-किलर कैटेगिरी में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Realme GT Neo 6 की तुलना में Neo 7 बड़ी बैटरी, बेहतर प्रोसेसर और शानदार मजबूती के साथ आता है।
Realme GT Neo 6 के फीचर्स
रियलमी जीटी नियो 6 में 6.78 इंच 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5 के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।
GT Neo 6 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 सेंसर है, जो अपर्चर एफ/1.88 के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








