Realme Neo 7 स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने को तैयार, यहां देखें कीमत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने चीन में अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन Neo 7 को 11 दिसंबर को लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। हालांकि, इसके लॉन्चिंग से पहले ही ब्रांड ने अपने कस्टमर्स की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए इस डिवाइस में शामिल किए जाने वाले बैटरी का खुलासा कर दिया है।
कंपनी के अनुसार इसमें 7000mAh तक की एक बड़ी होगी, जो इसे बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में एक गंमचेंजर बना सकती है। फ्लैगशिप डिवाइस में इस फीचर्स के साथ Neo 7 को मिड-रेंज सेगमेंट का पावरहाउस माना जा रहा है। तो आइए आगे इसके अन्य फीचर्स को जानते हैं।

मिड-रेंज सेगमेंट में नई पहचान बनाने को तैयार
Realme Neo 7 मिड-रेंज सेगमेंट में नई पहचान बनाने को तैयार है। Ningde New Energy (CATL) के साथ मिलकर टाइटन बैटरी Si/C टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जो हाई एनर्जी डेंसिटी और हल्के डिजाइन के साथ लंबी बैटरी लाइफ देती है। यह एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी Neo 7 को परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में एक लीडर बनाती है।
वहीं पिछली लीक्स को मानें तो इसमें एक बड़ी बैटरी के साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट होगा, जो मिनटों में डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन का बड़ा डिस्प्ले शार्प विजुअल्स और बेहतरीन एंटरटेंनमेंट एक्सपीरियंस का वादा करता है। बैटरी चार्जिंग और डिस्प्ले का यह कॉम्बिलेशन इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक परफेक्ट ऑलराउंडर बनाता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर फोन को शानदार स्पीड और मल्टीटास्किंग की क्षमता प्रदान करेगा, जिससे गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स में भी लाजवाब एक्सपीरियंस मिलेगा।
कंपनी ने पहले ही IP69 टीज कर संकेत दिया है कि, Neo 7 में IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग हो सकती है। यह फीचर अब तक केवल फ्लैगशिप और हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेस में ही देखा गया है, जिससे Neo 7 को और भी मजबूत और भरोसेमंद बनाता है। फिलहाल इसे लेकर अभी यही जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर और भी डिटेल्स सामने आ सकते हैं।
इसकी कीमत की बात करें तो लीक्स में दावा किया गया है कि, Noe 7 की कीमत 2499 युआन यानी (लगभग 29,060 रुपये) हो सकती है। हालांकि, ऑफिशियली इसकी कीमत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








