Realme Neo 7x लॉन्च से पहले 25 फरवरी को स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें इसके खास फीचर्स
Realme Neo 7x को 25 फरवरी को चीन में Realme neo 7 SE के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले इस डिवाइस के कई खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। Realme Neo 7x के स्पेसिफिकेशन में चिपसेट, बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी और बिल्ड क्वालिटी की जानकारी शामिल है।
Realme Neo 7 सीरीज के प्री-रिजर्वेशन अब उपलब्ध हैं। दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च हुए मानक Realme Neo 7 में MediaTek Dimensity 9300+SoC और 7000mAh बैटरी दी गई थी।

Realme Neo 7x के स्पेसिफिकेशन
Realme ने Weibo पर बताया कि Realme Neo 7x में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 SoC होगा, जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। यह चिप Snapdragon 8 Gen 3 चिप के माइक्रो-कर्नेल आर्कटेक्चर को शेयर करता है।
इसके अलावा डिवाइस में 6000mAh की बैटरी शामिल होगी, जो बायपास टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी, जिससे बैटरी लाइफ और कूलिंग क्षमता में सुधार होगा। Realme Neo 7x एक स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आएगा, जिसकी मोटाई केवल 7.97mm होगी, जो कि Realme Neo 7 से पतला है।
इसके अलावा Realme का दावा है कि Realme Neo 7x धूल और पानी से पूरी सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP66, IP68 और IP69 मानको को पूरा करेगा, जिससे यह स्मार्टफोन और भी टिकाऊ बनेगा।
Realme Neo 7 SE के फीचर्स
Realme Neo 7 SE को Realme Neo 7x के साथ पेश किया जाएगा, और इसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 8400-Max SoC होगा। इसकी कीमत CYN 2000 यानी (करीब 24,000 रुपये) से कम होने की उम्मीद है, जबकि Neo 7x की कीमत लगभग CYN 1000 (तकरीबन 12,000) हो सकती है। पिछले लीक की मानें तो Realme Neo 7 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा इसे और शानदार कैमरा अनुभव प्रदान करेगा।
Realme Neo 7 SE में 8MP का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा हो सकता है। यह डिवाइस 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले पेश कर सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। इसके अलावा Neo 7 SE में 7000mAh की बैटरी भी शामिल की जा सकती है, जो 80W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications