Realme Note 50 स्मार्टफोन 5,500 से भी कम कीमत में लॉन्च, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश
Realme Note 50: रियलमी ने Note Series के तहत नया फोन लॉन्च किया है। जिसे Realme Note 50 का नाम दिया गया है। आएइ इसके बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स: रियलमी ने नोट 50 स्मार्टफोन में अपने यूजर्स को 6.74 इंच की आईपीएल एलसीडी डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। यह फोन एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ मार्केट में पेश किया गया है।

फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर UNISOC T612 SoC चिपसेट शामिल किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI T Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक मोनोक्रोम सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने रियलमी नोट 50 स्मार्टफोन को फिलहाल सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। रियलमी ने अभी आने वाली डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
Realme Note 50 में बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे कंपनी ने पावर देने के लिए इसमें 10W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh तक की एक बड़ी बैटरी दी है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल-सिम, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, 4जी एलटीई, बैंड, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो समेत कई अन्य फीचर्स मिल रहे हैं। इसके साथ ही इसमें सिंगल स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर IP54 डस्ट, स्पलैश रसिस्टेंट और फेस अनलॉक फीचर मिलेंगे।
Realme Note 50 की कीमत: इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 3,599 यानी लगभग 5,400 रुपये तय हुआ है। इस फोन को फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है। जिसे ग्राहक स्काई ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
इन देशों में भी होगा लॉन्च: इसके लॉन्चिंग के साथ ही रियलमी ने यह भी कंफर्म किया है कि, इस स्मार्टफोन को वियतनाम, थाईलैंड, इटली, बांग्लादेश और म्यांमार के बाजारों में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इसे Realme Note 1 सीरीज के बेस मॉडल के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications








