Realme P1 5G का 8GB रैम,128GB वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और उपलब्धता
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने हाल ही में भारत में अपना Realme P1 सीरीज लॉन्च किया था। जिसके तहत Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G हैंडसेट को पेश किया गया। कंपनी ने Realme p1 5g को अब 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध करा दिया है।
इससे पहले इस हैंडसेट को 6GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया था। तो चलिए आगे इस नए वेरियंट की कीमत व उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Realme P1 5G स्पेसिफिकेशन- रियलमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। जो 8GB/ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आ रहा है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इसमें दो एंड्रॉइड अपडेट भी मिलेंगे।

धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग प्राप्त हुए हैं। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन का पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करने में सक्षम है यानी कि, यूजर्स गीले हाथों या फिर बारिश में भी इसका इजली इस्तेमाल कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W सुपर वॉक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।

Realme P1 5G के नए वेरिएंट की कीमत- रियलमी के पी1 5जी के नए वेरियंट यानी 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। जिसपर कंपनी 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।इसके साथ ही कूपन कोड का इस्तेमाल करके ग्राहक इस पर अन्य 1,000 रुपये की भी डिस्काउंट लाभ ले सकते हैं।
लेकिन इस कूपन का लाभ आपको केवल Realme eStore पर ही मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 15,999 रुपये तक हो जाएगी। उपलब्धता की बात करें तो इसे Flipkart और Realme eStore पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








