Realme P1 5G की Early Bird Sale में मिलेंगे खास ऑफर्स, 15 अप्रैल को होगा लॉन्च
Realme जल्द ही भारतीय बाजार में Realme P1 5G सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत कंपनी Realme P1 और Realme P1 Pro दो नए फोन्स को एक साथ पेश करेगी। ये दोनों ही फोन्स 5G सपोर्ट के साथ देश में उपलब्ध कराए जाएंगे। लेकिन इनके आने से पहले ही Realme के इस फोन की Early Bird Sale ऑफर्स की जानकारी सामने आ गई है।
Realme P1 5G सीरीज की लॉन्चिंगव ऑफर्स- Realme P1 5G सीरीज पर से 15 अप्रैल को पर्दा उठेगा। लॉन्च के साथ ही कंपनी अर्ली बर्ड सेल शाम 6 बजे से 8 बजे तक फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट realme.com पर लाइव करेगी। इस दौरान कस्टमर्स को 2000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। ये ऑफर सभी वेरिएंट पर उपलब्ध होंगे

Realme P1 5G के स्पेसिफिकेशन- Realme P1 5G में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz के और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक होगा। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट शामिल करेगी।
इसके अलावा कंपनी अपने इस फोन को Rainwater Touch फीचर के साथ ला रही है। इसके अलावा कंपनी अपने इस आगामी हैंडसेट को गर्म होने से रोकने के लिए 3D VC Cooling System के साथ ला रही है।

यह फोन दो कलर ऑप्शन फिनिक्स रेड और फिनिक्स ग्रीन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे TUV सर्टिफिकेशन साइट और कई दूसरी साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 50MP कैमरे के साथ बैक पैनल पर डुअल सेंसर मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 45W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस फोन को IP54 रेटिंग मिलेंगे।

Realme P1 5G कीमत- वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसका खुलासा कर दिया है कि, यह फोन 15,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Realme P1 Pro 5G को कंपनी 20 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगी जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको इसके लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








