realme P1 और realme P1 Pro भारत में 15 अप्रैल को होंगे लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स, जानिए कीमत
realme P1 Series: चायनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) जल्द ही देश में अपनी Realme P सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
इसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट्स भारतीय बाजार में पेश करेगी। जिसे realme P1 और realme P1 Pro के नाम से जाना जाएगा। ये दोनों फोन्स ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

अभी हाल ही में कंपनी ने इसका खुलासा किया था कि, भारत में वह अपनी नई सीरीज लाने वाली है, जिसे फिलहाल भारतीय बाजार में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
इसका मतलब है कि, P सीरीज के फोन फिलहाल दूसरे मार्केट में उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं अब कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट पर से भी पर्दा उठा दिया है।

रियलमी पी सीरीज पर से 15 अप्रैल को पर्दा उठेगा। ये नई सीरीज का मिड रेंज सेगमेंट में आएगी। जिससे यूजर को बेहतरीन एक्सपीरियंस कराया जा सकता है।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार आपको realme P1 5G को मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 और realme P1 Pro 5G को Snapdragon 6 Gen 1 5G प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा।

कंपनी ने रियलमी P सीरीज में पी की व्याख्या पावर से की है। यानि की इसमें प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत में दिया जा सकता है। ब्रांड इसके जरिए यंग कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।
realme P1 5G सीरीज की कीमत- एक रिपोर्ट की मानें तो P सीरीज को 15 से 25 हजार रुपये तक की कीमत में लाया जाएगा। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि, कंपनी कथित तौर पर इस साल 50 मिलियन P-Series स्मार्टफोन की सेल का टारगेट रखी है।
भारत में वर्तमान में Realme के नार्जो सीरीज, C सीरीज, GT सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं। रियलमी C सीरीज के स्मार्टफोन अल्ट्रा बजट सेगमेंट लिस्ट में पेश किए जाते हैं।
वहीं Narzo सीरीज के स्मार्टफोन मिड और बजट सेगमेंट में आते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को GT सीरीज के तहत लॉन्च करती है। इस सीरीज में GT 6 और GT Neo 6 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








