Home
Mobile

भारत में Realme P1, Realme P1 Pro 5G लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम, जानिए फीचर्स

Realme P1 Series Offers: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Realme ने यानी 15 अप्रैल 2024 को भारत में अपनी एक नई सीरीज Realme P1 5G को लॉन्च कर दिया है।

जिसके तहत कंपनी ने Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G दो नए हैंडसेट पेश किए हैं। आइए आपको इनकी कीमत फीचर्स और उपलब्धता से लेकर इनपर मिलने वाले ऑफर्स तक के बारे में बताते हैं।

भारत में Realme P1, Realme P1 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

लॉन्चिंग के साथ ही Realme P1 5G सीरीज की आज शाम 6 बजे Flipkart और realme.com पर अर्ली बर्ड सेल शुरू होगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को इस को बंपर ऑफर और डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने का मौका मिलेगा।

Realme P1 5G अर्ली बर्ड सेल में ऑफर- Realme P1 5G की अर्ली बर्ड सेल आज यानी 15 अप्रैल 2024 को Flipkart और realme.com पर शाम 6 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक यह सेल चलेगी। इसमें ग्राहक Realme P1 के दोनों वेरिएंट को 2,000 रुपये तक के कूपन के साथ खरीद सकेंगे।

भारत में Realme P1, Realme P1 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Realme P1 5G की भारत में कीमत- रियलमी पी1 5G के बेस वेरिएंट 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि, 8GB/256GB वेरिएंट के लिए आपतो 16,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Realme P1 Pro 5G की भारत में कीमत- इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20, 999 रुपये है।

Realme P1 5G स्पेक्स- इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5जी चिपसेट दिया गया है।

भारत में Realme P1, Realme P1 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा , 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा से लैस है। जिसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

Realme P1 Pro 5G स्पेक्स- इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1 5जी चिपसेट दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP सेकंडरी कैमरा मिल रहा है। जो 16MP फ्रंट कैमरा से लैस है । इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 45W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P1 5G Series India launch know features specs price and early bird sale offers details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X