Home
Mobile

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g: जाने दोनों स्मार्टफोन में कौनसा है बेहतर विकल्प

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g: भारतीय यूजर्स के लिए हाल ही में Realme ने Realme p1 5g और Vivo ने vivo t3x 5g ये नए स्मार्टफोन की पेशकश की है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स, कॉस्ट और बैटरी लाइफ के साथ पेश किया है। अब कस्टमर्स को इन दोनों ही फोन को लेकर कुछ डाउट होंगे कि आखिर किस फोन को खरीदा जाए और इन दोनों फोन में से बेहतरीन फोन कौन सा है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, यहां हम आपके लिए इन दोनों ही स्मार्टफोन में अंतर बताने जा रहे है, ताकि आपको अपने फोन का चयन करने में आसानी हो सके।

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g कॉस्ट: vivo t3x 5g को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 13,4999 रुपये, 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट यानी 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये रखी है। लेकिन डिस्काउंट के साथ कस्टमर्स को 4GB/128GB वेरिएंट 12,499 रुपये की कीमत में मिल सकेगा। वहीं अगर बात की जाए Realme p1 5g फोन की, तो इस स्मार्टफोन के 6GB + 128GB वेरिएंट 14,999 रुपये में और 8GB + 256GB वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme p1 5g और Vivo t3x 5g में कौनसा फोन है बेहतर

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g डिस्प्ले: vivo t3x 5g में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2048 x 1080 पिक्सल रेजॉल्सूशन 1000nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Realme p1 5g में 6.67 इंच की फुल- HD+AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसी के साथ यह फोन पैनल रेनवॉटर टच फीचर को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी अपने पोन को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा आपको vivo t3x 5g में देखने को नहीं मिलेगी।

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g प्रोसेसर: इन दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो vivo t3x 5g में Snapdragon 6Gen 1 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में LPDDR4X 4,6 और 8GB RAM के साथ 128GB UFS 2.2 की स्टोरेज दी गई है। दूसरी तरफ Realme p1 5g में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। वहीं यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि Realme p1 5g में 2 Android अपडेट मिलेंगे।

Realme p1 5g और Vivo t3x 5g में कौनसा फोन है बेहतर

Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g कैमरा: इन दोनों ही फोन की कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो vivo t3x 5g में 50MP + 2MP बैक कमैरा दिया गया है और सेल्फी एवं वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme p1 5g में भी vivo t3x 5g के समान ही 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। लेकिन Realme p1 5g की फ्रंट कैमरा क्वालिटी vivo t3x 5g के मुकाबले दमदार है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme p1 5g vs Vivo t3x 5g: Know which is the better option between the two smartphones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X