Home
Mobile

Realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB वेरिएंट की भारत में बिक्री शुरू, जानें ऑफर व कीमत

Realme P1 Pro 5G के हाल ही में लॉन्च हुए नए स्टोरेज वेरिएंट12GB रैम और 256GB मॉडल की बिक्री आज से शुरू हो रही है। इस दौरान इस स्टोरेज मॉडल को ग्राहक ऑफर्स के साथ कीमत से कम दाम में ले सकेंगे।

दरअसल बीते अप्रैल में ही कंपनी ने P1 5G और P1 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। तो आइए आपको नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और ऑफर के बारे में बताते हैं।

Realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB वेरिएंट की भारत में बिक्री शुरू

Realme P1 Pro 5G के 12 GB वेरिएंट की कीमत व ऑफर- इससे पहले Realme P1 Pro 5G को 8GB/ 128GB और 8GB /256GB वेरिएंट में ही उपल्बध कराया गया था। जिसकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 20,999 रुपए है।

लेकिन अब ग्राहक इस फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में भी खरीद सकते हैं। जिसकी कीमत कंपनी ने 22,999 रुपए तय किए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से आप ऑर्डर कर सकते हैं।

Realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB वेरिएंट की भारत में बिक्री शुरू

शुरूआती ऑफर के साथ इस फोन को 2,000 रुपए तक के इंस्टेंट बैंक ऑफर और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर लिया जा सकेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे पैरट ब्लू और फीनिक्स रेड दो रंगों में खरीदा जा सकता है।

Realme P1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- रियलमी के इस फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB वेरिएंट की भारत में बिक्री शुरू

कैमरे की बात करें तो यह फोन डुअलर रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है।

इसके साथ ही इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए रियलमी ने इसमें 45W चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी यूनिट शामिल की है।

Realme P1 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जो रियलमी यूआई 5.0 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी अपने इस फोन को 4 जेनरेशन Android Software update तथा 3 साल की security update के साथ बेच कर रही है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में Rainwater Smart Touch फीचर मौजूद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P1 Pro 5G 12GB variant goes on sale in India Know launch offers and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X