Home
Mobile

Realme P1 Pro 5G की पहली Sale आज, भारी छूट के साथ खरीदें फोन, जानें ऑफर डिटेल

Realme P1 Pro 5G First Sale Offer: आज Realme P1 Pro 5G की पहली सेल लाइव हो रही है। जिसमें इस फोन को कीमत से कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा। दरअसल रियलमी ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना Realme P1 सीरीज लॉन्च किया था।

जिसके तहत कंपनी ने Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G दो नए हैंडसेट्स पेश किए थे। लेकिन, इसके Realme P1 5G स्मार्टफोन की बिक्री पहले से ही शुरू हो चुकी है।

Realme P1 Pro 5G की पहली Sale आज, भारी छूट के साथ खरीदें फोन

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 20 हजार रुपये तक का है, तो ये Realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत, ऑफर और डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

Realme P1 Pro 5G कीमत व ऑफर्स- इस फोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये तय की गई है। लेकिन, पहली सेल के तहत इस फोन पर ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Realme P1 Pro 5G की पहली Sale आज, भारी छूट के साथ खरीदें फोन

जिसके बाद इन दोनों ही वेरिएंट को कीमत से 2000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। जिसके बाद इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये हो जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को ग्राहक Phoenix Red और Parrot blue दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Realme P1 Pro 5G स्पेक्स- रियलमी पी1 प्रो 5जी में कंपनी ने 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का Curved Vision डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजॉल्यूशन 2412x1080 पिक्सल है।

Realme P1 Pro 5G की पहली Sale आज, भारी छूट के साथ खरीदें फोन

अपने इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया है, जो 4nm प्रोसेस, Up to 2.2Ghz सीपीयू और Adreno 710 जीपीयू के साथ आ रहा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT-600 OIS के साथ मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइल्ड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W सुपरवॉक चार्जर के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P1 Pro 5g first sale today know price offer and discount details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X