Realme P1 Pro 5G की कीमत में गिरावट: 2500 रुपये की कटौती...क्या आपको पता है नई कीमत?
Realme ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि Realme P1 Pro 5G फोन की खरीद पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हां, अगर आप इस फोन को खरीदते हैं, तो आपको 2,500 रुपये की छूट मिल सकती है।
कंपनी ने डिस्काउंट ऑफर के साथ इस डिवाइस पर बैंक ऑफर की भी घोषणा की है। Realme P1 Pro 5G फोन को भारतीय मार्केट में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.7 इंच FHD+ कर्व्ड विजन OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है।

फोन में 50MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चलिए तो फिर जान लेते हैं कि ऑफर के बाद इस फोन की कीमत पर कितना असर पड़ा है।
Realme P1 Pro 5G की कीमत और ऑफर
8GB+128GB बेस प्राइस = 21,999 रुपये
डिस्काउंट प्राइस= 19,499 रुपये।
8GB+256GB लॉन्च प्राइस = 22,999 रुपये
डिस्काउंट प्राइस = 20,999 रुपये।
12GB+256GB लॉन्च कीमत = 23,499 रुपये
डिस्काउंट कीमत = 20,999 रुपये
Realme P1 Pro 5G फोन को फीनिक्स रेड और पैरट ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। वर्तमान में इसे 2,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यानी की छूट के बाद इसके बेस मॉडल 8GB+128GB की कीमत घटकर 19,499 रुपये हो जाएगी। इस फोन का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 20,499 रुपये में उपलब्ध है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 20,999 रुपये है।
फोन के बेस और मिड मॉडल पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर उपलब्ध है। टॉप मॉडल पर 1,500 रुपये का एक ऑफर है। अगर आप Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस पर 15% कैशबैक भी मिल सकता है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आपके पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर 14,800 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।
Realme P1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Realme P1 Pro 5G फोन में 6.7 इंच FHD+ कर्व्ड विजन ओलेड डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 950 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है।
प्रोसेसर: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 3D VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के OS अपडेट शामिल है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन शामिल है।
बैटरी: Realme P1 Pro 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का पोर्ट्रेट कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
अन्य फीचर्स: इस फोन में 2.4 से 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, IP65 रेटिंग, रेनवॉटर टच फीचर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-रेज डुअल स्पीकर, 95G बैंड शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications







