Home
Mobile

भारतीय यूजर्स के लिए Realme ने पेश किया धांसू फोन, 50MP कैमरा के साथ गेमिंग सपोर्ट शामिल

Realme ने भारत में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Realme P1 Speed 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है। गेमिंग लवर्स के लिए इस लेटेस्ट फोन में BGMI, Free Fire, MLBB और GT के साथ COD सहित मेजर टाइटल्स में 90fps गेमिंग सपोर्ट शामिल है।

स्मार्टफोन को कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है और इसकी कीमत भी आपके बजट के अनुसार है। अगर देखा जाए तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक तरह से दीवाली धमाका पेश किया है। क्योंकि जो लोग कम बजट में एक बेहतरीन फोन की तलाश में हैं, तो उनके लिए दीवाली पर इस फोन से बढ़िया कोई उपहार नहीं हो सकता है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और आवश्यक डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

भारत में लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Realme P1 Speed 5G

Realme P1 Speed 5G की कीमत, उपलब्धता

इस फोन को कंपनी ने 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB और 12GB+256GB के साथ मार्केट में आया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 17,999 रुपये और 20,999 रुपये है। इस पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी लेकर आई है। कंपनी आपको इस फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फोन को आप 20 अक्टूबर से कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।

Realme P1 Speed 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ आपको 2.5GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है। कंपनी का इस फोन को लेकर दावा है कि यह डिवाइस 750K से Antutu स्कोर प्राप्त कर चुका है।

स्टोरेज: रियलमी के इस फोन में 26GB तक का रैम सपोर्ट और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि इस फोन में 14GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट दिया गया है। जबिक सामान्य तौर पर यह 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज से लैस है।

कैमरा: इस फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16MP के कैमरा के साथ आया है।

बैटरी: इस फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अन्य खूबियां: Realme P1 Speed 5G TUV लेग फ्री मोबाइल गेमिंग सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 6050mm2 स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसकी वजह से हीटिंग इश्यू जैसी समस्या सामने नहीं आती है। फोन में गेमिंग लवर्स को GT मोड की सुविधा भी मिल रही है। पानी और धूल से बचाव के लिए यह IP65 रेटिंग प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल हैं।

OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट UI सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has launched its latest mid-range smartphone Realme P1 Speed ​​5G in India. The company has introduced this phone at an initial price of just Rs 17,99. It also supports many games.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X