Home
Mobile

Realme P1 Speed 5G की दूसरी सेल: शानदार ऑफर और बजट में गेमिंग फोन खरीदने का मौका!, जानें डेट

रियलमी ने पिछले महीने ही अपने लेटेस्ट 5जी फोन P1 Speed 5G को भारत में पेश किया था। इस फोन की पहली सेल 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित हुई थी। अब कंपनी इसकी दूसरी सेल का आयोजन करने जा रही है। इस फोन की दूसरी सेल 22 नवंबर 2024 को यानी कल से शुरू होने जा रही है।

यानी की जो इस फोन को खरीदने की चाहत रखते हैं, उसके लिए ये सेल फोन को कम दाम में खरीदने का एक महत्वपूर्ण चांस हो सकती है। सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बाद पहली बार Realme P1 Speed 5G फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि दूसरी सेल में आपको इस फोन पर क्या-क्या ऑफर्स मिलने वाले हैं।

Realme P1 Speed 5G की दूसरी सेल: जानें डेट और ऑफर्स प्राइज

दूसरी सेल में Realme P1 Speed 5G पर मिलने वाले ऑफर्स

बता दें कि फोन की दूसरी सेल 22 नवंबर से शुरू हो रही है, यानी की आपके पास इस फोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका है। सेल में 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 8GB+128GB वेरिएंट पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा, जिसके बाद आप इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।

इसके दूसरे वेरिएंट 12GB+256GB पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है, जिसके बाद इस वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। रियलमी के इस 5जी फोन को आप Flipkart और रियलमी डॉट कॉम से खरीद कर अपने घर ला सकेंगे।

Realme P1 Speed 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ आपको 2.5GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिल मिलती है।

स्टोरेज: रियलमी के इस फोन में 26GB तक का रैम सपोर्ट और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि इस फोन में 14GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट दिया गया है। जबकि सामान्य तौर पर यह 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज से लैस है।

कैमरा: P1 Speed 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

अन्य खूबियां: P1 Speed 5G TUV लेग फ्री मोबाइल गेमिंग सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 6050mm2 स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसकी वजह से हीटिंग इश्यू जैसी समस्या सामने नहीं आती है।

फोन में गेमिंग लवर्स को GT मोड की सुविधा भी मिल रही है। पानी और धूल से प्रोटेक्शन के लिए यह फोन IP65 रेटिंग प्राप्त है। इसमें डुअल सिम 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट UI सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The second sale of Realme P1 Speed ​​5G is going to start from November 22, in which there is a chance to buy this phone at a price of Rs 14,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X