Home
Mobile

Upcoming Smartphone's April 2024: इस हफ्ते ये तगड़े फोन्स देंगे दस्तक, Realme P1 से होगी शुरुआत

Upcoming Smartphone's April 2024: अप्रैल का ये हफ्ता स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए खास है। इस हफ्ते Realme, Vivo, Oppo और Infinix जैसी बड़ी कंपनियां अपने-अपने हैंडसेट्स बाजार में पेश करने वाले हैं। आइए इनके लॉन्च से पहले ही इनकी कीमत और खासियतों के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme P सीरीज- रियलमी भारत में अपनी P सीरीज पर से 15 अप्रैल को पर्दा उठाने जा रही है। इसके तहत देश में कंपनी अपने दो नए हैंडसेट्स Realme P1 और Realme P1 Pro को लॉन्च करेगी। Realme P1 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट शामिल करेगी।

Upcoming Smartphone's April 2024: इस हफ्ते ये तगड़े फोन्स देंगे दस्तक

वहीं Realme P1 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC चिपसेट के साथ आएगा। जिसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो Realme P1 को 15,000 रुपये के अंदर और Realme P1 Pro को 20,000 रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo T3x - वीवो टी3x की एंट्री 17 अप्रैल को भारत में होगी। यह फोन Vivo T2x की जगह लेगा। कंपनी अपने इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दे सकती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलेगा।

Upcoming Smartphone's April 2024: इस हफ्ते ये तगड़े फोन्स देंगे दस्तक

Moto G64- इसके अलावा मोटोरोला भी अपना नया हैंडसेट Moto G64 को 16 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और डुअल स्पीकर दिया जाएगा। इसे कंपनी आइस लीलैक, मिंट ग्रीन और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश करेगी। जिसे 8GB /128GB स्टोरेज और 12GB/ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएया है।

Upcoming Smartphone's April 2024: इस हफ्ते ये तगड़े फोन्स देंगे दस्तक

Moto G64 5G में Android 14-आधारित My UX होगा। इसमें एंड्रॉइड 15 और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जानें की पुष्टि हुई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें 8-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme p1 to vivo t3x these smartphones launching this week in india know price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X