Realme P1 vs Redmi Note 13: क्या अंतर है? आपको कौन सा लेना चाहिए?
Realme P1 vs Redmi Note 13: क्या आप भी इस वक्त मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Realme P1 और Redmi Note 13 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इन दोनों फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।
Realme P1 vs Redmi Note 13: कीमत
Realme P1: रियलमी पी1 5जी के 8GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। हालांकि इसपर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये के ऑफर दिया जा रहा हैं। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 15,999 रुपये तक हो जाएगी।

Redmi Note 13: रेडमी के इस फोन की शुरुआती वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि, इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये का है।
डिस्प्ले- Realme P1 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच Full HD+ Display दिया गया है। जबकि, Redmi Note 13 में 6.67-इंच फुल-एचडी AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
प्रोसेसर- Realme P1 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट शामिल किया है। जबकि, Note 13 5G में 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिप मिलता है।
स्टोरेज- Realme P1 फोन को 6GB/8GB रैम के साथ 128GB/256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।जबकि, Redmi Note 13 को 256GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा- Realme P1 में फोटोग्राफी के लिए 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि, Redmi Note 13 5G में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- Realme P1 को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVooc चार्ज के साथ आता है। जबकि, Redmi Note 13 5G में 33W पर चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








