Realme P2 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन पर आया नजर
भारत में P1 और P1 Pro लॉन्च करने के कुछ ही महीनों बाद ही Realme अपने उत्तराधिकारी P2 Pro की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। आगामी स्मार्टफोन को BIS की वेबसाइट पर देखा गया है, जो भारतीय बाजार में इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है।
डिवाइस को मॉडल नंबर RMX3987 के साथ लिस्टिंग में दिखाया गया है, लेकिन उम्मीद के अनुसार इसमें किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, अब यह लगभग पुष्टि हो गई है कि, डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।

91Mobiles की एक रिपोर्ट की मानें तो Realme P2 Pro फोन चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। इनमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप-टियर मॉडल शामिल होगा। कलर ऑप्शन के बारे में भी अफवाह है कि, ये चेमलेन ग्रीन और ईगल ग्रे होंगे।
कीमत की पुष्टि अभी भी नहीं हुई है। लेकिन P1 Pro की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि P2 Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। इसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद POCO X6, iQOO Z9 और CMF Phone 1 से होगा।

हालांकि, यहां आपको ध्यान देना है कि, ये जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर है। फिलहाल अभी तक रियलमी ने Realme P2 Pro के आगमन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि, आने वाले दिनें में रियलमी के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
Realme P1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन में 6.7 इंच की OLED Pro-XDR स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें चिपसेट के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 3D VC कूलिंग सिस्टम के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP Sony LYT600 कैमरा सेंसर, 8MP का पोर्ट्रेट सेंसर और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के अगले हिस्से में भी 16MP का एक फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








