Realme P2 Pro vs Realme Narzo 70 Turbo: Realme के इन दोनों फोन्स में कितना है अंतर, यहां जानें
Realme P2 Pro vs Realme Narzo 70 Turbo: हाल ही में Realme द्वारा दो नए 5G फोन को भारतीय मार्केट में एंट्री दी है। यहां हम Realme P2 Pro और Realme Narzo 70 Turbo की बात कर रहे हैं। ये न्यूली फोन्स को कंपनी ने धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
हम आपके लिए इन दोनों फोन्स की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप अपने मन में उठ सवालों को विराम दे सकें। चलिए फिर रियलमी के इन दोनों नए लेटेस्ट फोन के अंतर के बारे में जान लेते हैं।

Realme P2 Pro और Realme Narzo 70 Turbo में अंतर
डिस्प्ले: Realme P2 Pro में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड Samsung OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 100% P3 कलर गैमट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, Pro-XDR, AI प्रोटेक्शन का सपोर्ट शामिल है। साथ ही इसमें आपको 2160 PWM डिमिंग और 120 निट्स ब्राइटनेस मोड भी मिल रहा है।
Realme Narzo 70 Turbo में 6.67 इंच की Samsung E4 OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 6,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 16.7 मिलियन कलर के साथ आता है। स्क्रीन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 106% NTSC कलर गैमट, 600 निट्स एवरेज, 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस और AG DT Star 2 ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है।
प्रोसेसर: Realme P2 Pro 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU दिया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 14 बेस्ड रियलमी UI 5.0 पर रन करता है।
Realme Narzo 70 Turbo स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G 4nm प्रोसेस, ऑक्टो-कोर, 2.5GHz तक की स्पीड के साथ पावर्ड है और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि Realme Narzo 70 Turbo को AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 750,000 मिलेगा। साथ ही यह फोन बेहतरीन गेमिंग फीचर्स से लैस होगा और कई गेम्स में 90FPS परफॉर्मेंस देगा।
स्टोरेज: Realme P2 Pro 5G फोन को कंपनी ने 3 स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 भी शामिल है। Realme Narzo 70 Turbo को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 12GB+256GB में पेश किया है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो Realme P2 Pro में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मिल रहा है। Realme Narzo 70 Turbo फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा F1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: पावर देने के लिए Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को 5 मिनट चार्ज करने से ही डेढ़ घंटा गेमिंग में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। Realme Narzo 70 Turbo में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 45 वॉट की बैटरी दी गई है।
अन्य सुविधाएं: कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Realme P2 Pro में आपको 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, GPS और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4500mm2 टेम्पर्ड VC+ 9943mm2 ग्रेफ्राइट 3D VC कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के लिए GT मोड और स्विस SGS प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन से लैस है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 70 Turbo में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, वाटर और मिल्क प्रोटेक्शन IP65 रेटिंग, रेन वाटर टच फीचर, डुउल स्टीरियो, स्पीकर, एयर और जेस्चर, फ्लैश कैप्सूल, रीडिंग मोड और कई अन्य कई सुविधाओं से लैस है।
कीमत: Realme P2 Pro 5G की कीमत 8GB+128GB स्टोरेज के लिए 21,999 रुपये, 12GB+256GB स्टोरेज के लिए 24,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज के लिए 27,999 रुपये है। बात करें Realme Narzo 70 Turbo के 6GB+128GB की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और इसके टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 20,999 रुपये रखी है।


Click it and Unblock the Notifications








