Home
Mobile

Realme P2 Pro बनाम Vivo T3 Ultra: 30,000 रुपये से कम में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट?

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Realme P2 Pro 5G लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे GT मोड गेमिंग एक्सपीरियंस, IP65 रेटिंग और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया है।

वहीं Vivo ने भी हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra 5G को लॉन्च किया है। जिसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है।

Realme P2 Pro बनाम Vivo T3 Ultra: कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट?

आज हम आपको देश में हाल ही में लॉन्च हुए इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले फीचर्स और उपलब्धता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।

कीमत- Realme P2 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। हालांकि, डिस्काउंट ऑफर में इसे सीधे 3,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

इस फोन की पहली सेल 17 सितंबर 2024 से शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच Flipkart, Realme Website और Realme के ऑफिशिय साइड पर शुरू होगी।

जबकि, Vivo T3 Ultra 5G की पहली सेल 19 सितंबर 2024 से शाम 7 बजे से शुरू होगी। कीमत की तो कंपनी ने इसे 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है।

वहीं इस फोन को ग्राहक अगर HDFC Bank कार्ड की मदद से खरीदते हैं, तो उन्हें इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी इस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दे रही है।

Realme P2 Pro vs Vivo T3 Ultra फीचर्स

डिस्प्ले: Realme P2 Pro में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड Samsung OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, Pro-XDR, AI प्रोटेक्शन का सपोर्ट शामिल है।

साथ ही इसमें आपको 2160 PWM डिमिंग और 120 निट्स ब्राइटनेस मोड भी मिल रहा है। जबकि, Vivo T3 Ultra में कंपनी ने 6.78 इंच की एमोलेड 1.5K डिस्प्ले दी है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: Realme P2 Pro 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU दिया है। जबकि, Vivo T3 Ultra को MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर से लैस किया गया है।

स्टोरेज: Realme P2 Pro स्मार्टफोन 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB में लॉन्च किया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 भी शामिल है। जबकि, Vivo T3 Ultra 5G में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। साथ ही इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। यूजर इस फोन की रैम को 24GB तक बढ़ा सकता है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो Realme P2 Pro में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मिल रहा है।

जबकि, Vivo T3 Ultra 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

बैटरी: पावर देने के लिए Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जबकि, T3 Ultra की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य सुविधाएं: Realme P2 Pro 5G में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4500mm2 टेम्पर्ड VC+ 9943mm2 ग्रेफ्राइट 3D VC कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के लिए GT मोड और स्विस SGS प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन से लैस है।

पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। जबकि, T3 Ultra फोन के अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसको IP68 रेटिंग दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P2 Pro vs Vivo T3 Ultra: Which is the Best Smartphone Under Rs 30,000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X