Home
Mobile

Realme P3 5G के भारत में स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा, जल्द होगा लॉन्च

Realme भारत में अपनी नई P3 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में Realme P3 Ultra और P3 Pro के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

वहीं अब एक नई रिपोर्ट में Realme P3 के मॉडल नंबर, कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया गया है। तो आइए आपको आगे इसकी लॉन्चिंग से लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Realme P3 5G के स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा

Realme P3 5G कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन

Realme P3 5G का मॉडल नंबर RMX5070 है और यह तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। जिसमें 6GB/128GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट शामिल होंगे। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें नेबुला पिंक, ग्रे और स्पेस सिल्वर तीन रंगों में पेश किया जाएगा।

पिछले साल की P2 सीरीज में केवल एक मॉडल Realme P2 Pro शामिल था। लेकिन इस बार Relame P3 सीरीज में तीन मॉडल्स P3, P3 Pro और P3 Ultra को लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Realme P3 Pro का डिजाइन Realme 13 Pro और Realme 13 Pro से मिलता-जुलता हो सकता है, जिनकी भारत में शुरूआती कीमत 24,999 रुपये कय की गई थी।

RMX5030 मॉडल नंबर को कथित तौर पर Realme P3 Pro से जोड़ा जा रहा है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की संभावना है। वहीं Realme P3 Ultra जिसका मॉडल नंबर RMX5032 हो सकता है, भी 12GB RAM/256GB कॉन्फिगरेशन के साथ आने की उम्मीद है और यह ग्रे शेड में उपलब्ध होगा। यह देखना बाकी है कि P3 Pro या Ultra वर्जन को एक साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Realme P3 Pro भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि Realme P3 Ultra के इस महीने के आखिर तक वॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक इन मॉडल्स के मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है, ऐसे में हम अपने पाठकों से यह कहना चाहते हैं, कि वे इस जानकारी को सच ना मानें। सटीक जानकारी के लिए आपको इनकी लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 5G India Storage and Color Variants Unveiled Launch soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X