Realme के दो सस्ते फोन हुए लान्च; 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
Realme P3 Ultra Launched: जानी-मानी कंपनी Realme ने अपने P3 सीरीज को बढ़ाते हुए दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं, जिसमें P3 और P3 Ultra को शामिल किया गया है। बता दें कि कंपनी ने फरवरी में Realme P3x और P3 Pro को लॉन्च किया था। भारत में P3 और P3 Ultra के साथ ही ये सीरीज पूरी हो गई है। जहां P3 वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है, वहीं Ultra वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है।
फीचर्स की बात करें तो P3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी है। वहीं दूसरी ओर Realme P3 Ultra में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। आइए इन डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Realme P3, P3 Ultra की कीमत
- कीमत की बात करें तो Realme P3 तीन कॉन्फिगरेशन में आएगा, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।
- कंपनी इस डिवाइस पर 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक ऑफर दे रही है, जिसके बाद P3 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हो जाती है।
- इसके साथ ही अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे शुरू हो रही है। वहीं इस डिवाइस की पहली सेल 26 मार्च को शुरू होगी।
- Realme P3 Ultra की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस को भी 3 कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।
- इन डिवाइस के साथ कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा आपको 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा लिमिटेड डिस्काउंट मिल रहा है।
- Realme ने यह भी कहा है कि अगर यूजर एक्सचेंज ऑफर चुनते हैं तो फोन पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। यानी P3 Ultra पर 4,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये हो जाएगी।
- इस डिवाइस की पहली सेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे लाइव हो रही है।
Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Realme P3 Ultra में 6.78-इंच 1.5K (1272 x 2800 पिक्सल) AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 1,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सर्टिफाइड, गेमिंग के लिए 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
प्रोसेसर: यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है, ये डिवाइस इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा: Realme P3 Ultra में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony IMX896 OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। यह डिवाइस 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव फोटो, AI पोर्ट्रेट स्नैप और AI स्नैप शॉट जैसे फोटोग्राफी फीचर देता है। इस डिवाइस में 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी: Realme P3 Ultra में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। यह AI बाईपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है।
Realme P3 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Realme P3 में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,500 टच सैंपलिंग रेट के साथ जोड़ा गया है।
प्रोसेसर: Realme P3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा: Realme P3 में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें AI स्नैप मोड, AI शटर और AI क्लियर फेस के साथ कई AI फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी: Realme P3 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी भी होगी।


Click it and Unblock the Notifications







