Realme P3 Lite आज होगा लॉन्च, दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स से लैस
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले रियलमी भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी आज (13 सितंबर) Realme P3 Lite 5G को इंडिया में पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है।
इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। चलिए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की पूरी डिटेल।

Realme P3 Lite 5G की कीमत
- Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक फोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,999 में मिलेगा।
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 रखी गई है।
- लॉन्च ऑफर्स के तहत Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5% तक का कैशबैक मिलेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 625 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा - Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily।
प्रोसेसर और स्टोरेज
यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 32MP का प्राइमरी कैमरा और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही, फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे हल्की धूल और पानी से बचाव करने में सक्षम बनाती है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P3 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी है। इसके साथ कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








