Realme P3 Pro 5G पहली सेल आज, जानें कीमत, ऑफर्स, डिस्काउंट और खास फीचर्स
Realme ने पिछले हफ्ते भारत में अपने मिड-रेंज बजट स्मार्टफोन Realme P3 Pro 5G को लॉन्च किया था, जो Realme P2 Pro का अपग्रेड है। कंपनी इस फोन की बिक्री के लिए Flipkart के साथ साझेदारी कर रही है, और आज इसकी पहले सेल है। वहीं Realme P3x अगले कुछ हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Realme P3 Pro 5G पर उपलब्ध डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स बताने जा रहे हैं।
भारत में Realme P3 Pro की कीमत, डील्स और ऑफर्स
Realme P3 Pro 5G आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक और 4000 रुपये मंथली की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन पा सकते हैं। इसके अलावा सभी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये की छूट का बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। Realme P3 Pro 5G पर 5000 रुपये तक की खास कीमत मिल रही है।

Realme P3 Pro 5G की 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, जो छूट के बाद महज 21,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 8GB+256GB वेरिएंट जिसकी कीमत 24,999 रुपये है, इसे ग्राहक मात्र 22,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं इसके टॉप मॉडल को 12GB+256GB वेरिएंट को 26,999 रुपये के बजाय मात्र 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
आप Realme P3 Pro को Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन सैटर्न ब्राउन, गैलेक्सी पर्पल और नेबुला ग्लो में आता है।
Realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
Realme P3 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.83-इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है। Realme P3 Pro 5G में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.O ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 2MP का डेप्थ लेंस और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में अंडरवॉटर मोड और Ai Easer 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को IP69/IP68/IP66 की रेटिंग प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications






