Home
Mobile

Realme P3 Pro, Realme P3x 5G देंगे दस्तक, जानें कीमत व फीचर्स

Realme आज अपनी P सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G लॉन्च करेगा। इन डिवाइसों का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को प्रतिस्पर्धी स्पेसिफिकेशंस बिना ज्यादा खर्च के देना है। Realme P3x 5G पहला स्मार्टफोन होगा जो नया MediaTek Dimensity 6400 SoC के साथ आएगा, जबकि Realme P3 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा।

Realme P3 सीरीज की लॉन्चिंग यहां देखें?

Realme P3 सीरीज आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च हो रही है, और इसे Realme के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च के बाद Realme P3 Pro और Realme P3x 5G Flipkart, Realme की वेबसाइट और अन्य मेनलाइन चैनलों पर उपलब्ध होंगे। अनुमान है कि Realme P3 Pro की कीमत 25,000 रुपये से कम और Realme P3x 5G की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।

Realme P3 Pro, Realme P3x 5G देंगे दस्तक, जानें फीचर्स

Realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

रियलमी पी3 प्रो 5जी में 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme P3 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 SoC दिया जाएगा, जो एडवांस्ड 6050mm2 VC कूलिंग एरिया के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है।

Realme P3 Pro 5G इस सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6,000 mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme P3 Pro 5G सैटर्न ब्राउन और गैलेक्सी पर्पल शेड्स में आएगा, जबकि नेबुला ग्लो मॉडल में एक बैक पैनल होगा जो अंधेरे में चमकता है।

Realme P3x 5G स्पेसिफिकेशन

वहीं अगर Realme P3x 5G की बात करें तो यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 6400 SoC दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल-रियर कैमरा सेटअप भी है।

Realme का आने वाला किफायती स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, लूना सिल्वर और स्टेलर पिंक शेड्स में आएगा, हालांकि ब्लू मॉडल में वेगन लेदर बैक पैनल दिया गया है। Realme ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया है कि फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बैटरी शामिल होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Pro and P3x 5G Launching in India Today, What to Expect?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X