Home
Mobile

Realme P3 Pro और P3x भारत में IP69 रेटिंग और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Realme ने अपने नए P-सीरीज स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro और Realme P3X को लॉन्च किया है। P3 Pro, P3 Pro का उत्तराधिकारी है, जबकि P3X एक नया वेरिएंट है। P3 Pro का Nebula Glow कलर वेरिएंट खास विशेष रुप से अपनी ग्लो इन द डार्क डिजाइन के लिए आकर्षक है।

दोनों स्मार्टफोन्स IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से बचाता है। इन नए फोन्स में शानदार फीचर्स और डिजाइन दिए गए हैं, जो उन्हें मार्केट में एक नई पहचान दिलाएंगे।

IP69 रेटिंग और 6000mAh बैटरी के साथ Realme P3 Pro, P3x भारत में लॉन्च

भारत में Realme P3 Pro, Realme P3x की कीमत, उपलब्धता

Realme P3 Pro की भारत में कीमत 23,999 रुपये शुरू होती है, और यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। वहीं Realme P3X का बेस मॉडल 13,999 रुपये में मिलता है, और यह एक वेरिएंट में आता है।

Realme P3 Pro की बिक्री 24 फरवरी से और Realme P3X की बिक्री 28 फरवरी से realme.com और Flipkart पर शुरू होगी। P3 Pro को सैटर्न ब्राउन, गैलेक्सी पर्पल और नेबुला ग्लो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, जबकि P3X मिडनाइट ब्लू, लूनर सिल्वर और स्टेलर पिंक वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.83-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX896 कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें AI इरेज 2.0, AI रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI स्नैप मोड, IP66, IP68, IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सर्किल टू सर्च, वेट टच टेक्नोलॉजी और VC कूलिंग सिस्टम से लैस है।

Realme P3x स्पेसिफिकेशन

Realme P3x स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP AI रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा से पैक्ड है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग से लैस है। अन्य विशेषताओं की बात करें तो IP68, IP69 रेटिंग, रेनवाटर स्मार्ट टच, Realme GT गेमिंग मोड और 18GB डायनेमिक रैम से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Pro and P3x Launch in India with IP69 Rating, 6000mAh, Check Price and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X