Realme P3 Pro को लेकर नई अपडेट आई सामने, यहां जानिए भारत कब होगा लॉन्च
Realme भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P3 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme P2 Pro का उत्तराधिकारी होगा। Realme ने 2024 में P1 और P1 Pro को लॉन्च किया था, और इसके बाग P2 Pro को पेश किया था। इसे बाद कंपने ने अपने इस लाइनअप में P1 Speed को जोड़ा गया था।
Realme P3 Pro लॉन्च टाइमलाइन
एक रिपोर्ट के अनुसार Realme P3 Pro फरवरी के तीसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में कम से कम 12GB रैम 256GB स्टोरेज का एक कॉन्फिगरेशन होगा। Realme P2 Pro विभिन्न कॉन्फिगरेशनों में उपलब्ध है, जैसे 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB और P3 Pro भी प्रदर्शन और स्टोरेज क्षमता पर फोकस करेगा। P3 Pro को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि होती है।

Realme P2 Pro जो लाइनअप का एकमात्र मॉडल है, इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट है, जो कैजुअल गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। इसके अलावा Realme ने स्मूथ एनिमेशन के लिए अपने UI को पॉलिश किया है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिलता है। हालांकि P3 Pro के सभी स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन P2 Pro के स्पेसिफिकेशंस से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि P3 Pro में भी उच्च प्रदर्शन और यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस किया जाएगा।
Realme P3 Ultra के बारे में चर्चा हो रही है, और यह संभावना जताई जा रही है कि, यह P3 Pro से पहले लॉन्च हो सकता है। सूत्रों के अनुसार P3 Ultra जनवरी के आखिर में संभवत: 16 जनवरी को लॉन्च होने वाली Realme 14 Pro सीरीज के बाद सीरीज हो सकता है। यह P सीरीज पहला Ultra मॉडल होगा और यह देखना रोचक होगा कि कंपनी इस मॉडल में प्रदर्शन और इमेजिंग क्षमताओं पर कितना जोर देती है।


Click it and Unblock the Notifications








